फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर दंपती से ठगे 12.46 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बराना गांव के दंपती से ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर पिता-पुत्र ने 12.46 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत सेक्टर 13-17 थाना पुलिस में दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में आरोपी पिता पुत्र पर केस दर्ज कर लिया है। करनाल पुलिस ने आरोपी पुत्र को दूसरे धोखाधड़ी के केस में गिरफ्तार किया है। अब पानीपत पुलिस उसे इस केस में प्रोडक्शन वारंट पर लाने की कोशिश करेगी। उसका पिता फिलहाल फरार है।
विज्ञापन

बराना गांव निवासी शीतल शर्मा ने बताया कि उसकी करनाल की इंद्री तहसील के वार्ड नंबर एक निवासी बलवंत के साथ जान पहचान थी। फरवरी 2024 में बलवंत व उसके बेटे मनमीत ने उन्हें कहा कि वह उसे व उसकी पत्नी भारती को ऑस्ट्रेलिया भेज देगा। इसके लिए 24 लाख रुपये का खर्च आएगा। उन्होंने इसके लिए हामी भर दी। नौ जुलाई 2024 को उन्होंने बलवंत को आठ लाख रुपये दिए। उन्होंने फिर उनकी बेटी को भी उनके साथ ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए 4.46 लाख रुपये दिए। इसके बाद उन्हें पता चला कि मनमीत को धोखाधड़ी केस में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह जेल में है और ठग किस्म का युवक है। उनके साथ भी ठगी की गई। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में दी। उसकी पुलिस से मांग है कि आरोपी बलवंत को भी गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें