फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में लूट और चोरी की वारदात के आरोपी पति, पत्नी और देवर ने पुलिस टीम पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के शामली, मुजफ्फरनगर और कैराना में चोरी और लूट की आधा दर्जन वारदात को अंजाम देकर पानीपत की महाबीर कॉलोनी में छुपकर रहने वाले पति, पत्नी और देवर को पकड़ने आई यूपी पुलिस पर आरोपियों ने गंडासी से हमला कर दिया। हमले में यूपी पुलिस का एक एसआई और एएसआई घायल हो गया। पुलिस को धक्का देकर आरोपी देवर फरार हो गया। यूपी पुलिस ने सिटी थाना पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी। सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान आरोपी पति व पत्नी मकान के अंदर ही रहे और पुलिस वालों को जान से मारने की धमकी देते रहे। सिटी थाना पुलिस पहुंचने के बाद दोनों सूबों की पुलिस मकान के अंदर गई और आरोपी दंपती को पकड़ लिया। इनके कब्जे से 2 पिस्तौल और 7 गोलियां बरामद की गईं। यूपी पुलिस बुधवार सुबह आरोपियों को अपने साथ लेकर जाएगी।
विज्ञापन

शामली और सिटी थाना पुलिस ने कपिल पुत्र राजबीर निवासी शामली और उसकी पत्नी पिंकी को गिरफ्तार किया है। कपिल का छोटा भाई अंकित पुलिस को धक्का देकर फरार हो गया। इन पर यूपी के मुजफ्फरनगर, शामली और कैराना में चोरी और लूट की पांच वारदातों को अंजाम देने का आरोप है। यहां से फरार होकर ये तीन माह से पानीपत की महाबीर कॉलोनी में किराये पर रहते थे। शामली पुलिस के एसआई गुरबचन सिंह ने बताया कि इन आरोपियों ने शामली के सोजनी जाटस मोहल्ला में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। 11 जनवरी 2020 को इन्होंने मुजफ्फरनगर में ट्रैक्टर ट्राली चालक से मारपीट कर साढ़े 8 हजार रुपये लूटे थे। तब से फरार थे। यहां भी ये कई मकान बदल चुके थे। उनको सूचना मिली थी कि ये तीनों पानीपत में रह रहे हैं। वो अपनी टीम के साथ यहां पर आए थे। उनके साथ एक एएसआई बिरेंद्र बसाना एक हवलदार व एक सिपाही था। उन्होंने पहले दरवाजा खटखटाया। दरवाजा कपिल ने खोला। कपिल ने दरवाजा खुलते ही अपने भाई अंकित को आवाज लगाई। कपिल व अंकित ने उन पर गंडासी व रोड से हमला कर दिया। इसमें वो घायल हो गया। अंकित फरार होने में कामयाब हो गया। उन्होंने कपिल व उसकी पत्नी पिंकी को अंदर ही बंद कर दिया और सिटी थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही सिटी थाना का एसआई शिव कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचा। दोबारा फिर आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में भी शिवकुमार घायल हो गया। पुलिस के जवानों ने हिम्मत दिखाते हुए दोनों को दबोच लिया। घर की तलाश की गई, इस दौरान घर से दो पिस्तौल और 7 गोलियां बरामद की गईं। आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। घायल पुलिस कर्मचारियों का सिविल अस्पताल में इलाज हुआ। हमले में एसआई गुरबचन, एएआई बिरेंद्र बसराना और सिटी थाना के एसआई शिवकुमार को हाथ व कमर में काफी चोटें आई हैं।
पति पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी अंकित फरार होने में कामयाब हो गया। उसको भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इन पर यूपी में चोरी और लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं। दोनों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-गुरबचन सिंह, एसआई शामली पुलिस थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें