समालखा। राक्सेड़ा गांव में आपसी रंजिश के कारण वीरवार की रात बदमाशों ने घर में घुसकर परिजनों पर हमला कर दिया। शिकायत पर थाना पुलिस समालखा ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शिकायतकर्ता बिजेंद्र ने पुलिस को बताया कि 2 अप्रैल की रात पौने 11 बजे वह अपने परिवार के साथ सो रहा था। तभी गांव के ही पवन, गोविंदा, मोनू, मनोज और उनके तीन साथी लाठी-डंडों के साथ घर में घुस गए। उन्होंने उनके साथ मारपीट की। उनकी पत्नी मीना और बेटी राखी व प्राची बीच-बचाव करने आई तो आरोपियों ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की की। उनके सिर व कंधे पर चोट लगी है। उनकी पत्नी के हाथ पर डंडा लगा है। उनका सोने का कुंडल भी कहीं गिर गया। शोर मचाने पर पड़ोसियों को आता देख बदमाश भाग गए। संवाद