फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 जून को सुबह आठ बजे से शुरू होगी मतगणना, आज होगी रिहर्सल

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। नगर पालिका चुनाव के पर्यवेक्षक सुजान सिंह यादव (आईएएस) की अध्यक्षता में सोमवार को समालखा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बैठक हुई। इसमें अधिकारियों को चुनाव आयोग की ओर से दिए गए दिशा निर्देशों को बताया गया। 21 जून को दोपहर बाद दो बजे मतगणना स्टाफ की समालखा स्कूल में फाइनल रिर्हसल होगी।
विज्ञापन

एसडीएम और रिटर्निंग अधिकारी अश्वनी मलिक ने बताया कि 22 जून को सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगी। मतगणना केंद्र पर एजेंट एवं उम्मीदवार सुबह छह बजे अंदर प्रवेश कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि समालखा नगर पालिका चुनाव में कुल 34 बूथ बनाए गए हैं। मतगणना के समय 14 टेबल लगाए जाएंगे। मतगणना के दौरान एक टेबल पर एक अधिकारी एवं दो सहायकों की ड्यूटी रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रथम राउंड में 14 वार्डों की गिनती हो जाएगी। दूसरे राउंड में शेष तीन वार्डों की गिनती की जाएगी। इसके बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। इस अवसर पर नायब तहसीलदार राहुल राठी, नगरपालिका के एमई राजकुमार, बीईओ बापौली विक्रम सिंह, चुनाव कार्यालय से महेंद्र सिंह के साथ मतगणना से संबंधित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें