फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मतगणना 14 से 18 राउंड में होगी पूरी, लगेंगे जाली और बैरिकेड्स

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। लोकसभा-2024 के आम चुनाव की मतगणना 14 से 18 राउंड में की जाएगी। इसी तरह की व्यवस्था संबंधित विधानसभा में की गई हैं। यहां प्रत्येक राउंड की अलग टेबल होगी। एसडीएम पानीपत मनदीप सिंह ने इस संबंध में आर्य पीजी कॉलेज के सभागार में वीरवार को मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायक और माइक्रो आब्जर्वर के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर मतगणना संबंधित आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमें प्रोटोकॉल का पालन कर मतगणना के दौरान समय पर पहुंचना है। ईमानदारी व निष्ठï से अपनी डयूटी का निर्वहन करना है। मतगणना के दिन हर राउंड की जानकारी रखनी है। प्रत्येक टेबल पर ग्रुप डी व सी के कर्मचारी सहयोग के लिए तैनात रहेंगे। केंद्र के अंदर सुरक्षा के दृष्टिïगत जालियों व बाहर बैरिकेड्स की व्यवस्था की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे सुरक्षा के लिए लगाए जा रहे हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों के एजेंट को प्रत्य राउंड की गणना नोट कराते रहें। किसी भी तरह से भम्रित न हों। अपनी डयूटी के प्रति किसी भी तरह की कोताही न बरतें। उन्होंने खास तौर पर माइक्रो आर्ब्जवर से संवाद किया कि वे मतगणना केंद्र में हर स्थिति पर अपनी पैनी नजर रखें। मतगणना का कार्य सुबह आठ बजे शुरू हो जाएगा। स्टाफ के सदस्यों को छह बजे केंद्रों पर पहुंचना सुनिश्चित करना है। मास्टर ट्रेनर बीआरसी विक्रम सहरावत ने सबको काउंटिंग के दौरान ईवीएम की भूमिका से संबंधित जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें