फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सद्भावना पार्क में चल रहे निर्माण कार्य का पार्षद ने देखा मौका

Fri, 29 May 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
मॉडल टाउन पार्क का मौका देखते पार्षद तरुण गांधी। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
पानीपत। मॉडल टाउन रविंद्रा अस्पताल के पीछे स्थित सद्भावना पार्क में चल रहे निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्यों का वार्ड-20 के पार्षद तरुण गांधी ने मौका मुआयना किया। उन्होंने जमीनी हकीकत के साथ उसकी गुणवत्ता को जांचा। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की गति पर संतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने स्थानीय निवासियों से सीधे बात की। नागरिकों ने पार्क के सौंदर्यीकरण को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए और क्षेत्र की कुछ मूलभूत समस्याओं से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सद्भावना पार्क के इस कायाकल्प से स्थानीय बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को टहलने और शुद्ध वातावरण का आनंद लेने के लिए एक बेहतरीन और आधुनिक स्थल मिल सकेगा। वार्ड में विकास कार्य लगातार तेज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें