फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपेंडिक्स के ऑपरेशन के बाद पार्षद पति की मौत

Tue, 26 Jul 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत
विज्ञापन
पार्षद के पति की मौत के बाद कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
पानीपत। अपेंडिक्स के ऑपरेशन के बाद पार्षद के पति की घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने मौत के लिए ऑपरेशन करने वाले निजी अस्पताल के डॉक्टर को जिम्मेदार ठहराया है। परिजनों के आरोपों और हंगामें की सूचना पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सिविल अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टरों ने शव की जांच कर उसे पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

शहर के वार्ड-23 की पार्षद शीला देवी के पति राजबीर सिंह(48) निवासी कुलदीप नगर, काबड़ी की सोमवार देर रात घर में मौत हो गई। शीला देवी ने पति की मौत का जिम्मेदार सुखदेव नगर स्थित ननदीप अस्पताल के डॉ. नवदीप गोयल को ठहराया। मृतक राजबीर सिंह के बेटे रवि सागर ने बताया कि उनके पापा को तीन माह से पेट में दर्द था।

कुछ दिनों पर पहले उनका अल्ट्रासाउंड करवाया तो अपेंडिक्स की समस्या का पता चला। उन्होंने सोमवार सुबह अपने पापा को ऑपरेशन के लिए सुखदेव नगर स्थित नवदीप अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने सुबह नौ बजे उनके पापा का ऑपरेशन किया। इसके बाद शाम छह बजे डॉक्टरों ने उनके पापा को अस्पताल से छुट्टी दे दी। हालांकि, डॉक्टरों ने पहले पापा को एक-दो दिन अस्पताल में रखने के लिए कहा था। लेकिन, बाद में डॉक्टर ने कहा कि उनके पास स्टाफ की कमी है। रात साढ़े दस बजे उनके पापा के पेट में तेज दर्द हुआ और खून की उल्टी होने लगी।
विज्ञापन


वह पापा को असंध रोड स्थित बालाजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पार्षद शीला के पति की मौत की सूचना पर कांग्रेसी नेता बुल्लेशाह समेत शहर के कई पार्षद पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस के सामने डॉ. नवदीप गोयल पर ऑपरेशन में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। परिजनों ने पुलिस से डॉ. नवदीप के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी।

परिजनों के हंगामे के कारण दोपहर तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने शव की जांच कर मामले को संदिग्ध मानते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।

पार्षद ने लगाया था पति को इंजेक्शन
पार्षद शीला देवी ने पति को पेट में तेज दर्द होने पर इंजेक्शन लगाया था। इंजेक्शन लगाने के कुछ देर के बाद पार्षद पति राजबीर सिंह को खून की उल्टी लगी। खून की उल्टी से उनके होठ भी नीले पड़ गए। डॉक्टरों को आशंका है कि पार्षद की मौत जहर के असर से हुई है। डॉक्टरों के अनुसार हो सकता है कि राजबीर सिंह की मौत इंजेक्शन और दूसरी दवाइयों के प्रभाव से हुई हो।

सभी आरोप बेबुनियाद : डॉ. नवदीप
सुखदेव नगर स्थित नवदीप अस्पताल के संचालक डॉ. नवदीप गोयल ने कहा कि उन्होंने राजबीर सिंह का ऑपरेशन किया था। वह बिल्कुल सामान्य था। राजबीर सिंह की स्थिति भी सामान्य थी। उन्होंने ऑपरेशन में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरती है। उन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं।

सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने मामले को संदिग्ध मानते हुए शव को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। मौत के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विकास कुमार, प्रभारी मॉडल टाउन थाना पुलिस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें