फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त, ईमानदारी से काम करें सभी पुलिसकर्मी : एसपी

Thu, 28 May 2026 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एसपी भूपेंद्र सिंह ने बुधवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस सभागार में पुलिसकर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने थाना स्तर पर कार्यप्रणाली को बेहतर करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एसपी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि किसी मामले की जांच बेवजह लंबे समय तक लंबित न रखें एवं तय समय सीमा में जांच पूरी की जाए। महिला विरुद्ध अपराधों का निपटारा निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाए और थाना प्रबंधक स्वयं यह सुनिश्चित करे की पीड़ित का उचित न्याय मिले। सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावी गश्त कर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहनता से जांच करें। जिस स्थान पर बार-बार चोरी या लूट की वारदात हो रही है, वहां पर स्पेशल ड्यूटी लगाई जाए। जूआ, सट्टा खाईवाली, अवैध शराब व नशा तस्करी सहित गैर कानूनी धंधों पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाया जाए। बैठक में एएसपी हर्षित गोयल, डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स, डीएसपी राजबीर सिंह, डीएसपी सुरेश कुमार सैनी, डीएसपी नरेंद्र सिंह, डीएसपी प्रणय कुमार, डीएसपी आत्माराम, डीएसपी मुकेश व सभी थाना प्रबंधक, क्राइम युनिट प्रभारी व चौकी इंचार्ज उपस्थित रहें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें