फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: निगम कर्मियों ने सीएसआई के घर के बाहर डाला कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। नगर निगम सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को हड़ताल के 13वें दिन मुख्य सफाई निरीक्षक के मॉडल टाउन लालटंकी स्थित घर के बाहर कूड़ा डाल दिया। कर्मचारी एक ट्राली में कूड़ा लेकर पहुंचे थे। सरकार और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अब सरकार के स्तर पर सहमति बनने पर कर्मचारियों ने वीरवार को बैठक के बाद काम पर लौटने की बात कही है।
सफाई कर्मचारी बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक ट्राली में कूड़ा लेकर मुख्य सफाई निरीक्षक जितेंद्र के मॉडल टाउन लालटंकी घर पर पहुंचे। उनके घर के बाहर कूड़ा डाल दिया। कर्मचारियों ने मंगलवार को शहरी विधायक प्रमोद विज, नगर निगम कार्यालय व इंसार बाजार में कूड़ा डाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन के प्रधान नरेश कुमार ने बताया कि सरकार की अनदेखी से कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री के साथ बैठक में मांगों पर सहमति बनी है। राज्य यूनियन ने हड़ताल वापस लेने का फैसला लिया है। कर्मचारियों के साथ वीरवार को पालिका बाजार कार्यालय में बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें