फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पांच कॉलोनियों में निगम बिछाएगा स्ट्रॉम वॉटर पाइपलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। वार्ड 19 की पांच कॉलोनियों को अब बरसाती पानी के भराव से राहत मिलेगी। नगर निगम यहां बरसाती पानी की निकासी के लिए स्ट्रॉम वाटर पाइपलाइन बिछाने जा रहा है। इस प्रोेजेक्ट पर निगम 38.58 लाख रुपये खर्च करेगा। इस बरसाती पानी की पाइपलाइन को मुख्य नाले से जोड़ा जाएगा। इस प्रोजेक्ट में वार्ड की शास्त्री कॉलोनी, अग्रवाल मंडी, जगजीवन राम कॉलोनी, महावीर कॉलोनी और शिव नगर को शामिल किया गया है। जिससे यहां के हजारों लोगों को राहत मिलेगी। नगर निगम ने इसकी तैयारी शुरू कर दी हैं। अधिकारियों का कहना है कि वे निविदा प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीन माह के भीतर इस काम को पूरा कर देंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वार्ड 19 की इन कॉलोनियों में बरसाती पानी से जलभराव की समस्या रहती थी। बरसात का पानी कॉलोनियों की गलियों में जमा हो जाता था। जिससे लोगों को आवगमन में दुविधा रहती थी। शहर के लोगों की ओर से बार बार इन काॅलोनियों में जलभराव की समस्या को निगम के सामने लाया गया। जिसके बाद निगम ने इस प्रोजेक्ट का बजट बनाकर यहां पर निकासी की तैयारी शुरू करवा दी। नगर निगम के जेई अजय छौक्कर ने बताया कि लोगों की समस्या को देखते हुए ये काम कराया जाएगा। जिससे पांच काॅलोनियों के हजारों लोगों को फायदा होगा। बरसात का पानी पाइपलाइन से होते हुए मुख्य नाले तक जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें