फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: वार्ड 22 की बतरा कॉलोनी में 1.88 करोड़ से सीवर लाइन बिछाएगा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। वार्ड 22 की बतरा कॉलोनी की करीब दस साल पुरानी ब्लाॅक सीवरेज की समस्या का अब निदान होने जा रहा है। निगम यहां 1.88 करोड़ से खस्ताहाल सीवर और पेयजल पाइपलाइन को बदलने जा रहा है। यहां नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए निगम अधिकारियों ने एक बार फिर से टेंडर लगा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि इससे पहले भी मार्च में इस परियोजना का टेंडर लगाया था। लेकिन औपचारिकताएं पूरी न होने की वजह से वर्क ऑर्डर जारी नहीं किया जा सका। इसके बाद आचार संहिता की वजह से काम नहीं हो सका। अब आचार संहिता समाप्त हो चुकी है। इसलिए अब फिर से इस काम को सिरे चढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले छह माह के भीतर इस काम को पूरा कर लिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट से कॉलोनी की करीब दस हजार लोगों की आबादी को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


निवर्तमान पार्षद चंचल डावर ने बताया कि बतरा कॉलोनी में करीब 20 साल पहले 2004 में सीवर और पानी की पाइपलाइन बिछाई गई थी। उस समय आबादी कम थी। आबादी के हिसाब से छह से आठ इंच के पाइप बिछाए गए थे। अब आबादी बढ़ी तो निकासी की समस्या बनने लगी। जिसके चलते सीवर लाइन ब्लॉक रहने लगी और मैनहोल ओवरफ्लो होने से गंदा पानी गलियों में जमा होने लगा। इसकी स्थानीय लोगों ने कई बार निगम अधिकारियों को शिकायत दी। समाधान न होने पर विरोध प्रदर्शन भी किए।

हालांकि नगर निगम निगम यहां सफाई करवाता है लेकिन हर 15 दिन में समस्या फिर खड़ी हो जाती। इस समस्या से परेशान लोग कॉलोनी छोड़कर पलायन करने के लिए भी मजबूर होने लगे थे। ये मामला शहरी विधायक तक भी पहुंचा। उन्होंने सरकार से विशेष तौर पर सिर्फ बतरा कॉलोनी के लिए 2.25 करोड़ का बजट पास करवाया। वहीं, शहरी विधायक प्रमोद विज ने बताया कि बतरा कॉलोनी की समस्याओं को देखते हुए सरकार से 2.25 करोड रुपये का बजट पास करवाया था। इस काम का अब दूसरी बार टेंडर लगवाया गया है। इससे कॉलोनी के लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें