फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: निगम ने शहरी विस में 4.36 करोड़ के 13 टेंडर किए रिकॉल

Tue, 23 May 2023 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम की शहरी विधानसभा में अधिकारियों ने 4.36 करोड़ के 13 टेंडर रिकॉल किए हैं। इनमें ज्यादातार टेंडर सिर्फ सामुदायिक केंद्रों के बकाया काम को पूरा करने के लिए लगाए गए हैं। कोई भी टेंडर 25 लाख से कम का नहीं है, जबकि 50 लाख रुपये तक इनका एस्टीमेट पहुंचाया गया है। अधिकारियों ने पहले भी ये टेंडर लगाए थे, लेकिन इनमें शहर के ठेकेदार रुचि नहीं ले रहे हैं। वहीं, जिन्होंने टेंडर भरा था, उनके दस्तावेजों में कमी मिलने पर अधिकारियों ने टेंडर दोबारा लगा दिए हैं।
ये टेंडर दोबारा लगाए ...
- वार्ड 4 में 41.95 लाख से देवी मंदिर साइकोथेरेपी सेंटर बनेगा।
- वार्ड 4 के पटेल नगर में 42.20 लाख से आर्य समाज सामुदायिक केंद्र का निर्माण होगा।
- वार्ड 7 की राजीव कॉलोनी में 39.21 लाख से न्यू हाफिजाबादी क्लब में हाॅल और शौचालय बनेंगे।
- वार्ड 7 में पंचायत धर्मशाला में 33.51 लाख से हाॅल, शौचालय और रोड बनेगा।
- वार्ड 8 में 26.51 लाख से रंगमंच कला सामुदायिक केंद्र का निर्माण कार्य पूूूरा होगा
- वार्ड 8 में 31.88 लाख से हैदाराबादी सामुदायिक केंद्र का निर्माण पूरा होगा।
- वार्ड 9 में 27.81 लाख से एसडी कॉलेज के पीछे रविदास सामुदायिक केंद्र का काम पूरा होगा।
- वार्ड 9 में 28.53 लाख से कश्यप धर्मशाला का काम पूरा होगा।
- वार्ड 11 में 42.59 लाख से नायरा पेट्रोल पंप से चावला कॉलोनी तक आसीसी नाला और अधलखा फैक्टरी तक सड़क बनेगी।
- वार्ड 15 में 26.40 लाख से राधा कृष्णा सामुदायिक केंद्र का निर्माण पूरा होगा।
- वार्ड 15 में ही 25.56 लाख से जनता धर्मशाला का काम पूरा होगा।
- वार्ड 15 में ही 40.94 लाख से दुुर्गा धर्मशाला का काम पूरा होगा।
- वार्ड-15 में 29.33 लाख से प्रजापत धर्मशाला का निर्माण पूरा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें