फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम ने की 100 बड़े बकायदारों की सूची तैयार, बांटने शुरू किए नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। निगम के खाली खजाने को भरने के लिए प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच ने शहर के सौ बड़े बकायदारों की सूची तैयार की है। इनको नोटिस भेजने का काम भी शुरू कर दिया गया है। निगम के कर्मचारियों को निर्देश है कि अगर कोई बकायदार नोटिस लेने से मना करता है तो उसकी संपत्ति की दीवार या गेट पर नोटिस चस्पा कर दिया जाए। इनकी फोटो मोबाइल में कैद की जाएगी। इसे ही संपत्ति मालिक की ओर से नोटिस रिसीव करने का आधार माना जाएगा।
विज्ञापन

दूसरी ओर नोटिस के जरिये लोगों से अपील की जा रही है कि वे 31 दिसंबर तक योजना का लाभ उठाते हुए अपने बकाया से ब्याज माफ करवाएं। ऐसा न करने पर पूरा बकाया और ब्याज के साथ 18 प्रतिशत सालाना की दर से अलग से ब्याज देय होगा। वहीं, योजना के बाद निगम बड़े बकायदारों को नोटिस के बाद भवन को सील करने की भी कार्रवाई करेगा।
बता दें कि नगर निगम का खजाना खाली हो चुका है। वहीं, शहर की प्रॉपर्टियों पर निगम का करीब 415 करोड़ रुपये बकाया बताया जा रहा है। इस पर सरकार ने 15 सितंबर को एक योजना लागू की है, जिसमें पिछले 12 वर्ष के प्रॉपर्टी टैक्स बकाया के एकमुश्त भुगतान पर संपूर्ण ब्याज माफी की स्कीम लागू की है। यह योजना 31 दिसंबर तक रहेगी। अगर इसके बाद टैक्स भरा गया तो छूट नहीं मिलेगी। उल्टा इस पर 1.5 प्रतिशत प्रतिमाह और 18 प्रतिशत सालाना ब्याज भी देना होगा।
विज्ञापन

निगम अधिकारियों का कहना है कि निगम क्षेत्र में याशी सर्वे के मुताबिक 1.73 लाख सपंत्तियां हैं। निगम ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट में 24.55 करोड़ की प्रॉपर्टी टैक्स डिमांड बनाई थी। इसमें से अब तक 11 करोड़ की रिकवरी हुई है। निगम का शहर की संपत्तियों पर 2.03 करोड़ रुपये फॉयर टैक्स और 15.99 करोड़ इस टैक्स का एरिअर यानी बकाया है।
वर्जन-
ब्याज माफी योजना का उठाएं लाभ : कराधान अधिकारी
सरकार ने प्रॉपर्टी टैक्स के ब्याज पर 31 दिसंबर तक छूट दी है। इसमें प्रॉपर्टी टैकस के बकाया का एकमुश्त भुगतान करना आवश्यक है। इसके बाद 1.5 प्रतिशत प्रतिमाह की दर से ब्याज वसूला जाएगा। शहर के लोगों को इसका लाभ लेना चाहिए।
विज्ञापन

- समयपाल सिंह, क्षेत्रीय कराधान अधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें