फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मुख्य सीवर लाइन में अवैध कनेक्शन करने वालों को निगम ने थमाए नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 29 बाईपास पर जर्जर हो रही शहर की मुख्य सीवर लाइन में अवैध रूप से कनेक्शन करने वालों पर निगम ने बुधवार से कार्रवाई शुरू कर दी है। बाइपास पर बने सात होटल और बैंक्विट हाल संचालकों को नोटिस थमाए गए हैं। इनको निगम से आवेदन कर अपने कनेक्शन वैध करने की नसीहत दी गई है। साथ में चेतावनी दी गई है कि अगर इन्होंने अपने कनेक्शन वैध नहीं कराए तो निगम इनकेे कनेक्शन बंद कर देगा और जुर्माना लगाने की कार्रवाई करेगा। इसके अलावा अवैध निकासी के कनेक्शन पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि वे सीवर लाइन में अवैध कनेक्शन करने वालों की जांच कर रहे हैं। कुछ अन्य बड़े संस्थानों के भी अवैध कनेक्शन मिले हैं। इनकी पड़ताल करने के बाद वीरवार को इनको भी नोटिस जारी किया जाएगा। दूसरी ओर मुख्य सीवर लाइन के ध्वस्त हुए पहले मैनहोल का निर्माण कार्य नगर निगम ने पूरा कर लिया है। वीरवार को इस पर ऊपर की स्लैब कास्टिंग की जाएगी। इसे सही तरीके से लगाकर रोड को समतल किया जाएगा और इसे चलने लायक बनाया जाएगा। इस प्रक्रिया में दो दिन लग जाएंगे लेकिन इस रोड को भारी भरकम वाहनों के चलने लायक बनाने के लिए स्लैब को सुखाना अनिवार्य है। इसलिए इस प्रक्रिया में करीब एक सप्ताह का समय लग जाएगा। यानी अगले बुधवार-वीरवार तक इसे खोला जा सकता है।

तीसरा मुख्य सीवर लाइन के ध्वस्त मिले दूसरे मैनहोल की क्षति का निगम अधिकारियों ने बुधवार को भी तीसरी बार निरीक्षण किया। इसे रिपेयर करने के लिए इसमें मोटर डालकर खाली कराया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इसे 15 दिन में रिपेयर चालू कर दिया जाएगा। पहला मैनहोल करीब 60 प्रतिशत तक ध्वस्त था। दूसरा करीब 35 प्रतिशत तक ध्वस्त है। दोनों मेनहोल की रिपेयरिंग के लिए मुख्य लाइन के पानी को तीन जगह से डायवर्ट करने में भी काफी दिन लग गए थे। अब ये पानी पहले मेनहोल की रिपेयरिंग के लिए पहले से डायवर्ट है। इसलिए अब निगम को सिर्फ इसकी खुदाई कर इसकी क्षति की जांच कर इसे रिपेयर करना है।
विज्ञापन


वर्जन:
अवैध कनेक्शन करने वालों को नोटिस दिए जा रहे हैं। अगर इन्होंने अपने कनेक्शन वैध नहीं कराए तो निगम कार्रवाई करेगा। पहले मैनहोल के निर्माण का काम पूरा हो चुका है। दूसरे का निरीक्षण कर इसकी रिपेयरिंग की तैयारी की जा रही है। अनुमान है कि पहले मेनहोल को सप्ताह भर में और दूसरे को 15 दिन के भीतर रिपेयर कर रोड को लोड वाले वाहनों के चलने लायक बना दिया जाएगा।
विज्ञापन

विवेक सांगवान, जेई, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें