फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: फैंसी लाइटों के भुगतान की तैयारी, निगम ने बनाई कमेटी

Tue, 14 Oct 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
असंध रोड पर बंद फैंसी लाइट। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। नगर निगम में दिवाली की चमक के बीच असंध रोड पर लगाई फैंसी लाइटों का पेमेंट करने की तैयारी चल रही है। निगम ने विजिलेंस की जांच के बीच में ही कमेटी का गठन कर दिया है। यह कमेटी मंगलवार सुबह 10 बजे स्ट्रीट लाइटों का मौका देखेगी। इसकी रिपोर्ट के आधार पर निगम अधिकारी पेमेंट करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

नगर निगम ने असंध रोड पर करीब 45.65 लाख रुपये की लागत से फैंसी लाइट लगवाई थी। इनकी गुणवत्ता पर सवाल उठे थे। इसकी शिकायत विजिलेंस को कर दी थी। आरोप है लाइट गुणवत्तापूर्वक नहीं लगाई हैं। इन लाइटों की रोशनी अपेक्षाकृत कम हैं। विजिलेंस ने छह महीने पहले लाइटों की जांच की थी। टीम जांच के लिए यहां से लाइटों के नमूने लेकर गई थी। इसके बाद जांच चल रही है। नगर निगम के एक्सईएन गोपाल कलावत ने इसके लिए सोमवार को कमेटी का गठन किया है। इसमें उपायुक्त कार्यालय के साथ चीफ अकाउंट ऑफिसर, एई दीपक राणा, जेई जतिन व जेई सचिन को शामिल किया है। सभी अधिकारियों को मंगलवार सुबह 10 बजे असंध रोड रामलाल चौक पर पहुंचने के बारे में लिखा है।
विज्ञापन

असंध रोड पर लगाई फैंसी लाइटों का भुगतान नहीं किया गया है। इनकी जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। कमेटी की रिपोर्ट पर ही आगामी फैसला लिया जाएगा।
- गोपाल कलावत, एक्सईएन, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें