राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बापौली की 11वीं कक्षा की तीन छात्राओं की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर स्कूल प्रबंधन ने कक्षा की सभी छात्राओं की छुट्टी कर दी। स्कूल इंचार्ज व बीईओ ज्ञानीराम कौशिक ने स्कूल के हर कमरे को सैनिटाइज करवाने के निर्देश दिए। सभी स्कूल में आने वाली छात्राओं के हैंडवॉश करवाए गए और मास्क लगवाए। इसके बाद स्कूल के मेन गेट पर उनके स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान स्कूल के अंदर सभी छात्राओं को कोविड-19 से बचाव को लेकर एक दूसरे से दूरी बनाने की हिदायतें दी गईं। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ज्ञानीराम कौशिक ने कहा कि स्कूल की तीन छात्राओं की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उस कक्षा की सभी छात्राओं की छुट्टी कर दी गई है। स्कूल के हर कमरे को सैनिटाइज कराया गया है। छात्राओं को सामाजिक दूरी रखने व मास्क लगाने पर ही एंट्री दी जाती है। स्कूल में सभी सरकार की गाइडलाइनों का पालन किया जा रहा है।