पानीपत। रिफाइनरी टाउनशिप में एक केस कोरोना पॉजिटिव मिला है, जिसे होम क्वारंटाइन रखा गया है। पानीपत में अब एक्टिव केस की संख्या 16 हो गई है। हालांकि दो लोग कोरोना को हराकर ठीक हो चुके हैं। पानीपत में 88 सैंपलों की रिपोर्ट अभी पेंडिंग है। रिफाइनरी में 26 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी को सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है। मास्क व दो गज दूरी नियम का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।