फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: घर से एसी की कॉपर पाइप और पीतल का हुक्का चोरी

Mon, 14 Sep 2026 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। ऑफिसर कॉलोनी के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर एसी की कॉपर पाइप और पीतल का हुक्का चोरी कर ले गए। मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव जौरासी खास निवासी नरेश कुमार ने पुलिस चौकी समालखा में दी शिकायत में बताया कि उसका ऑफिसर कॉलोनी में परशुराम चौक के पास मकान है। वह पिछले करीब 20-25 दिनों से अपने बच्चों सहित गांव जौरासी में रह रहा था। 10 सितंबर की सुबह वह अपने मकान पर पहुंचा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला।नरेश कुमार के अनुसार, मकान के अंदर जाकर सामान की जांच की तो एसी की कॉपर पाइप व तार गायब मिले। इसके अलावा मकान में रखा पीतल का हुक्का भी नहीं मिला। उन्होंने आसपास और अन्य स्थानों पर चोरी हुए सामान की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। समालखा थाना प्रभारी महीपाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें