फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मूक अभिनय से दिया पेड़ बचाओ, जल बचाओ का संदेश

विज्ञापन
आईबी एल प​ब्लिक स्कूल में मूक अ​भिनय की प्रस्तुति देते विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
पानीपत। आईबी (एल) पब्लिक स्कूल में शनिवार को पेड़ बचाओ, जल बचाओ विषय पर मूक अभिनय का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के नन्हे विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों के महत्व और जल संचयन के प्रति जागरूक करना था। छात्रों ने बिना बोले केवल अपने हाव-भाव और अभिनय के माध्यम से पेड़ों की कटाई व जल की बर्बादी के गंभीर परिणामों को जीवंत रूप से दर्शाया। प्रधानाचार्या अमिता चोपड़ा ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं और जल अस्तित्व के लिए अनिवार्य है। अध्यापिका प्रियंका को विशेष प्रस्तुति कराने पर सम्मानित किया गया। मंच संचालन निधि पुनानी ने किया।
विज्ञापन

2

आईबी एल पब्लिक स्कूल में मूक अभिनय की प्रस्तुति देते विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें