फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: वाहन खड़े करने पर विवाद, दो निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत डिपो में चालक और परिचालकों में हाथापाई और मारपीट की घटनाएं बढ़ती जा रही है। कभी वर्कशॉप में कार खड़ी करने तो कभी वाहन खड़ा करने के लिए कर्मचारियों में विवाद हो रहा है। मंगलवार को महाप्रबंधक ने ऐसे ही विवादों के चलते एक चालक और परिचालक को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

वर्कशॉप कर्मचारियों ने बताया कि शनिवार रात को चालक सतीश की डग (गाड़ी धुलाई के काम) पर ड्यूटी थी। वर्कशॉप में खड़ी कार हटाने के लिए सतीश ने घोषणा कराई, लेकिन कोई कर्मचारी नहीं आया। रात के समय सिटी बस सर्विस खत्म होने के बाद परिचालक वीरेंद्र वर्कशॉप में आया।चर्चा है कि नशे में धुत परिचालक वीरेंद्र ने चालक सतीश के साथ मारपीट की। इसे साथी कर्मचारियों ने बड़ी मुश्किल से चालक को छुड़ाया। दूसरे मामले में चालक अनूप हुड्डा ने सोमवार को एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को कार वर्कशॉप परिसर के अंदर ले जाने से रोका तो दोनों में विवाद हो गया। कहासुनी पहले हाथापाई और फिर मारपीट में बदल गई। महाप्रबंधक ने चालक अनूप हुड्डा और परिचालक वीरेंद्र को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें