फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रक्षाबंधन पर उजड़ा सुहाग, पति की मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। भाई को रक्षासूत्र बांधने जा रही विवाहिता का सुहाग उजड़ गया। करनाल का दंपती रक्षाबंधन पर बाइक से दिल्ली जा रहा था। समालखा में जीटी रोड पर खड़ी बस से बचने के लिए जैसे ही युवक ने बाइक की गति धीमी की तो पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बाइक आगे खड़ी बस में जा टकराई। हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को समालखा अस्पताल लाया गया, यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पानीपत सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। पति के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन



घायल महिला सीता ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के पटना की रहने वाली है। हाल में वह करनाल में हिसार रोड पर रहती है। वह बुधवार को अपने पति रामकुमार (33) के साथ दिल्ली के निहाल विहार स्थित अपने चचेरे भाई को राखी बांधने जा रही थी। समालखा पुल के ऊपर पहुंचे तो सवारियां उतार बस से बचने के लिए बाइक की गति धीमी कर ली। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। होश में आई तो अस्पताल में थी।
हादसे के बाद मौके पर जाम की स्थिति बन गई। मदद के लिए राहगीर रुक गए। लोगों ने वहां से गुजर रहे ऑटो को रोका। इसके बाद दोनों को समालखा नागरिक अस्पताल ले गए, जहां आपातकाल विभाग में तैनात डाॅ. विकल्प व स्टाफ ने एक घंटे के प्रयास के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया और विवाहिता को पानीपत सिविल अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। आरोपी ट्रक चालक की धरपकड़ जारी है।
- महिपाल सिंह, एसएचओ समालखा थाना पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें