बबैल रोड पर जर्जर हालत सड़क से गुजरते वाहन। संवाद
पानीपत। बबैल रोड का निर्माण कार्य छह महीने से अधर में है। इस कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बलजीत नगर से दुर्गा कॉलोनी तक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है लेकिन शिवनगर से रामनगर तक लगभग 400 मीटर सड़क का निर्माण कार्य अटका है। जिससे आमजन को परेशानी हो रही है। बबैल रोड पर लगभग 10 गांवों में जाने के लिए यह मुख्य सड़क है। राहुल, सुरेश, रमेश, राजेंद्र, योगेंद्र और राजबीर ने बताया कि अटके निर्माण कार्य के कारण आमजन को परेशानी हो रही है। नगर निगम एक्सईएन गोपाल कलावत का कहना है कि पिछले कई दिनोंं से हो रही बारिश के कारण हुए जलभराव से कार्य में बाधा आ रही थी। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर पुरा कर दिया जाएगा। जिससे आमजन को और परेशानी न हो। संवाद