जीटी रोड सर्विस लेन में निर्माण कार्य के चलते लगा जाम। संवाद
पानीपत। जीटी रोड पर सर्विस लेन पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण जीटी रोड पर लंबा जाम लग रहा है।
पुराने बस स्टैंड से संजय चौक तक रोजाना लंबा जाम लगने से वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। इसके अलावा कई जगह से सड़क टूटी होने से वाहन चालकों की गति धीमी रहती है। इससे सर्विस लेन में चल रहे निर्माण कार्य के कारण जीटी रोड पर वाहन चालक रेंगकर चलने को मजबूर हो रहे हैं।
वाहन चालकों और अन्य लोगों ने चल रहे मरम्मत कार्य को जल्द पूरा कराने की कई बार अधिकारियों से मांग की लेकिन कोई राहत कार्य नहीं किया गया है। इससे समस्या पहले की तरह बनी हुई है। वाहन चालक संतोष, वीरेंद्र और अजीत सिंह ने बताया कि जीटी रोड पर सर्विस लेन में चल रहे निर्माण कार्य के कारण जीटी रोड पर लंबा जाम लग जाता है। इससे वाहन चालकोंं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कई बार एंबुलेंस भी घंटों जाम में फंसकर खड़ी रहती है। जीटी रोड पर कई जगह पुलिस कर्मियों की तैनाती नहीं होने के कारण यह समस्या ज्यादा हावी हो रही है। इसमें लोगोंं ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही के आरोप भी लगाए है। उन्होंने समस्या के निस्तारण के लिए जल्द कोई ठोस कदम उठाने की मांग की है। इससे आमजन को जाम से निजात मिल सके। संवाद