फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अंडर पास का निर्माण शुरू, पोकलेन ने तोड़ी हाईटेंशन तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गोहाना रोड के नजदीक नए रेलवे अंडर पास के निर्माण का काम शुरू कर दिया है। इस दौरान पोकलेन मशीन का पंजा हाईटेंशन तार से टकरा गया। इससे करंट लगने से चालक को झटका लगा लेकिन तार टूट जाने से चालक की जान बच गई।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि रविवार की रात को अंडरपास की खुदाई के लिए पोकलेन मशीन भी लगाई गई। खुदाई के दौरान जब पोकलेन मशीन का पंजा घूमा तो ऊपर से गुजर रही 11 केवी की हाईटेंशन तार से टकरा गया। जिससे पोकलेन मशीन में भी करंट दौड़ गया और ड्राइवर को भी तगड़ा झटका लेगा लेकिन घूम रहे पंजे ने तार को तोड़ दिया। जिससे 11 केवी की लाइन ट्रिप हो गई। इससे किशनपुरा, शिव नगर, गांधी मंडी, खन्ना राेड, गाेहाना राेड के आसपास के एरिया की बिजली गुल हो गई लेकिन गनीमत रही कि एक बड़ा हादसा होने की वजह से टल गया।
ट्रिप लाइन की सूचना निगम अधिकारियों को मिली। उन्होंने मौेके का जायजा लिया। इसके बाद बंद फीडरों को अनाज मंडी की 11 केवी लाइन से जोड़कर चालू किया। वहीं, मौजूदा लाइन को जोड़ने में निगम को समय लग सकता है। अधिकारियों का कहना है कि इससे बिजली निगम को नुकसान हुआ है। इसकी वे पुलिस को शिकायत करेंगे और निर्माण कंपनी को निगम के हुए नुकसान की भरपाई करवाएंगे। गौरतलब है कि शहर में प्रस्तावित चार अंडरपास में से गोहाना रोड रेलवे ओवरब्रिज के पास का अंडरपास भी शामिल है। इसके निर्माण पर करीब 5.80 करोड़ का खर्च आ रहा है। इसका बजट निगम ने दिया था लेकिन निर्माण रेलवे की ओर से कराया जा रहा है। इससे मुख्य रूप से वार्ड 15, 16, 17, 18 और 19-20 के लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। पहले ये लोग रेलवे लाइन को पार करने के लिए आरओबी का इस्तेमाल करते थे। अब नए अंडरपास का उपयोग कर सकेंगे। जिससे गोहाना रोड पर जाम में फंसने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

वर्जन:
11 केवी हाईटेंशन तार से अंडरपास की खुदाई के लिए लगाई गई पोकलेन मशीन का पंजा टकरा गया। जिससे लाइन टूट गई और ट्रिप भी हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में ड्राइवर की जान बच गई। वरना बडा हादसा हो सकता था। अब निर्माण कंपनी की शिकायत के साथ इस नुकसान का हर्जाना भी वसूला जाएगा। लाइन को जोड़ने के लिए विशेष टीम बुलाई जाएगी।
विज्ञापन

नरेंद्र जागलान, एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें