बैठक में ब्राह्मणसमाज के प्रमुख व्यक्ति । स्रोत : समाज
पानीपत। ब्राह्मण समाज ने ब्राह्मण कल्याण आयोग के गठन समेत सात प्रमुख एजेंडों पर एकजुटता दिखाई है। समाज ने लिव इन रिलेशन, समलैंगिक कानून, एक गोत्र में शादी के कानून को रद्द करने समेत 7 एजेंडे पास किए हैं।
इन मांगों को पूरा कराने के लिए जल्द ही 151 सदस्यीय शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से उनके निवास पर मुलाकात करेगी। इन सबको लेकर रविवार को ब्राह्मण महासभा हरियाणा के तत्वावधान में संजय कॉलोनी स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता सभा के प्रधान रामफल शर्मा व मंच संचालन प्रदीप गौतम ने किया। प्रदेशाध्यक्ष पं. जिले सिंह पिचौलिया मुख्य अतिथि रहे। जिले सिंह ने कहा कि सीएम ने भगवान परशुराम के प्रकटोत्सव दिवस को सरकारी स्तर पर मनाने व ब्राह्मण कल्याण आयोग के गठन की घोषणा की थी, यह अभी तक लागू नहीं हुई है।