फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्रेड यूनियन हड़ताल के समर्थन में कांग्रेस ने मजदूरों के हक में उठाई आवाज

विज्ञापन
कर्मचारियों की मांगोंं को पूरा कराने के लिए प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता। पार्टी
विज्ञापन
पानीपत। राष्ट्रव्यापी ट्रेड यूनियन की हड़ताल के समर्थन में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रमेश मलिक ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उनकी मांगों को पूरा कराने के लिए उनका समर्थन किया। साथ ही जीटी रोड पर बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने पहुंचकर सरकार की जन विरोधी नीतियों का जमकर विरोध किया। जिलाध्यक्ष रमेश मलिक ने बताया कि मजदूर-विरोधी श्रम कानून, बढ़ती महंगाई और असुरक्षित रोजगार के कारण मेहनतकश वर्ग पर लगातार दबाव बढ़ रहा है। इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। ट्रेड यूनियनों की मांगें जायज हैं और पार्टी मजदूरों की इस लड़ाई में पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी है। यह संघर्ष रोजगार की सुरक्षा, सम्मानजनक मजदूरी और संविधान में निहित मजदूर अधिकारों की रक्षा के लिए है। इस मौके पर कांग्रेस नेता सचिन कुंडू, बलबीर बाल्मीकि, प्रियांश मलिक, कंवर सिंह छोक्कर, बलवान बाल्मीकि, सतपाल बाल्मीकि, परवीन नारा व जसबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें