फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हाउस बैठक में मीडिया की रोक पर कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। नगर निगम की हाउस बैठकों में मीडिया के प्रवेश पर रोक के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने नगर निगम आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी को ज्ञापन सौंपकर सदन की कार्यवाही को पारदर्शी बनाने और मीडिया की मौजूदगी में बैठक कराने की मांग की।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के प्रधान बलजीत सिंह ने आरोप लगाया कि मेयर, पार्षदों और अधिकारियों की मिलीभगत से बंद कमरे में करोड़ों रुपये के काम मनमर्जी से कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले हाउस
बैठकों की कार्यवाही का मीडिया के माध्यम से प्रसारण होता था, लेकिन अब मीडिया को बैठक से बाहर रखा जा रहा है। उन्होंने इसे पत्रकारिता की स्वतंत्रता और जनता के सूचना के अधिकार से जुड़ा मुद्दा बताया।
विज्ञापन


श्वेत पत्र जारी करने और जांच की मांग
कांग्रेस ने नगर निगम के मौजूदा कार्यकाल में हुए सभी खर्चों का ब्योरा सार्वजनिक कर श्वेत पत्र जारी करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। वरिष्ठ नेता वरिंदर शाह ने कहा कि अगली हाउस बैठक में मीडिया को कवरेज की अनुमति नहीं दी गई तो इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मांगों पर जल्द संज्ञान नहीं लिया गया तो पार्टी बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेगी। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अजय खुराना और सतीश गहलौत्रा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें