फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कांग्रेस पर्यवेक्षक ने कार्यकर्ताओं से जिलाध्यक्ष के लिए चर्चा की

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। यह बैठक इसराना के निहाल गार्डन में इसराना और मतलौडा में मतलौडा के कार्यकर्ताओं की बुधवार को बैठक हुई। इसमें पर्यवेक्षक ने कार्यकर्ताओं से जिलाध्यक्ष के चयन के लिए चर्चा की।
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष पद के लिए कार्यकर्ताओं को फार्म दिए गए। मंच संचालन एचपीसीसी सदस्य एवं पर्यवेक्षक पंडित चक्रवर्ती शर्मा और पर्यवेक्षक उदयवीर पुनिया ने किया। कार्यकर्ताओं से जिला अध्यक्ष चयन और संगठन के लिए खुलकर सभी विषयों पर चर्चा की। जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत जिले में संगठन में सक्षम लोगों को ज्यादा अवसर प्रदान किए जा रहे है। इस मौके पर पूर्व विधायक, वरिष्ठ नेता, जिला पार्षद, महिला कांग्रेस नेत्री व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें