फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कांग्रेसियों ने एसआईआर एवं मतदान के अधिकारों पर की चर्चा

Fri, 20 Nov 2026 03:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
कार्यक्रम में अपना संबोधन करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमेश मलिक। संवाद
विज्ञापन
सनौली। कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के अंतर्गत वीरवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से समालखा विधानसभा क्षेत्र के गोयल कलां गांव व हथवाला में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोनों चौपालों की अध्यक्षता विधायक व पानीपत जिला अभियान प्रभारी थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा व एआईसीसी अभियान जिला प्रभारी नीतू वर्मा ने की।
विज्ञापन

विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मताधिकार सुरक्षित रहना बेहद आवश्यक है। मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ होनी चाहिए। किसी भी पात्र मतदाता का नाम अनुचित तरीके से मतदाता सूची से बाहर नहीं होना चाहिए। कांग्रेस पार्टी मतदाताओं के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर आवाज उठाती रहेगी। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी अभियान जिला प्रभारी नीतू वर्मा ने कहा कि वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान का उद्देश्य गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक पहुंचकर आम जनता को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान प्रत्येक नागरिक अपने मतदाता विवरण की जांच करे। कांग्रेस कार्यकर्ता आम लोगों की सहायता करें और यह सुनिश्चित करने में सहयोग दें। इस मौके पर रमेश मलिक, सचिन कुंडू, कवर सिंह छौक्कर, पूर्व विधायक बलबीर वाल्मीकि, दीपक खटकड़, सुरेंद्र गौड़, सुभाष रावल, मदन लाल, रजनीश छोकर, सुरेंद्र अहलावत, कुलदीप त्यागी, रूबल संधू, नारायण दत्त शर्मा व डॉ. जगबीर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें