फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सोनिया गांधी से बृहस्पतिवार को हुई ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस पूरे देश में रोष प्रदर्शन कर रही है। शुक्रवार को शहर के कांग्रेसी नेता लाल बत्ती चौक पर एकत्रित हुए। कांग्रेस नेताओं ने यहां सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया और सरकार का पुतला फूंका। यहां नेताओं ने भाजपा पर ईडी का गलत प्रयोग करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र शाह उर्फ बुल्लेशाह ने कहा कि भाजपा ईडी का गलत प्रयोग कर रही है। कांग्रेस के नेतृत्व को परेशान करने का प्रयास कर रही है। ईडी की की पूछताछ से कांग्रेसी डरने वाले नहीं है। कांग्रेसी ऐसे ही देश की लड़ाई लड़ते रहेंगे। भाजपा का प्रयास है कि जो भी देश हित की आवाज उठाए उन्हें केंद्रीय एजेंसी से परेशान कराया जाए लेकिन भाजपा के लोग ये नहीं जानते कि कांग्रेस के कार्यकर्ता न कभी डरें हैं और न कभी डरेंगे। देश का हर वर्ग इस सरकार से परेशान हो चुका है। देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो रही है। हरियाणा में बेरोजगारी दर में देश में सबसे ऊपर है। युवा बेरोजगार हो चुके हैं। किसान से लेकर जवान तक हर कोई इस सरकार से परेशान है। इस सरकार ने अग्निवीर जैसी योजना लाकर युवाओं के साथ खिलवाड़ किया है। इस मौके पर खुशीराम जागलान, जगदेव मलिक, राजेश बड़ौली, शशि लुथरा समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें