फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जमीन पर कब्जा करने के मामले में सरपंच और उसके समर्थकों पर केस

Sun, 12 Oct 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। थाना सेक्टर-13-17 की पुलिस ने गढ़ सरनाई ग्राम पंचायत के सरपंच और उनके समर्थकों पर केस दर्ज कर लिया है। गांव के ही एक व्यक्ति ने उन पर पुस्तैनी जमीन पर कब्जा करने के आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि पुस्तैनी जमीन पर कब्जा कर दीवार बना दी गई। शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद शिकायतकर्ता ने एससी आयोग में शिकायत की तो पांच माह बाद थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

गांव गढ़ सरनाई निवासी नरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी गांव में जमीन है जिसकी रजिस्ट्री और इंतकाल उनके पास है। गांव की सरपंच, वेदपाल, अतर सिंह, छमिंद्र नंबरदार, जाेधा सिंह, सुरेंद्र, जसबीर, अजय, मंगत, बाबू, बल्ली, बाल किशन, शमशेर नंबरदार, दलबीर, पाला चक्की व अन्य 10-12 व्यक्ति मिलकर जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। कई बार प्रयास भी कर चुके हैं। मई में उन्होंने प्रयास किया था जिसकी शिकायत डीसी व एसपी से की थी। एसपी ने मामले की जांच थाना सेक्टर-13-17 को सौंप दी थी। इसके बाद से पुलिस इस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही थी। 30 मई काे आरोपियों ने जेसीबी से उनके गेट को तोड़कर जबरदस्ती कब्जा किया। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर उन्होंने एससी आयोग में शिकायत दी। जिसके बाद थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी किरण ने बताया कि अभी तफ्तीश चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें