पानीपत। जिला स्तरीय जनता समाधान शिविर में बिजली बिल, जन्म प्रमाण पत्र समेत अन्य कई विभागों की समस्या लेकर फरियादी दरबार में पहुंचे। एक फरियादी ने बिजली निगम पर 95 हजार रुपये का बिल भेजने की शिकायत दी और इसको जमा करने में असमर्थता जताई। वहीं एक व्यक्ति अपनी पत्नी के जन्मप्रमाण पत्र को लेकर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के जन्म से पहले की तारीख लिखकर प्रमाण पत्र जारी कर दिया।
जिला स्तरीय जनता समाधान शिविर बुधवार को जिला सचिवालय के सभागार में लगाया। इसके अलावा समालखा व इसराना एसडीएम कार्यालय में भी समाधान शिविर लगाया। उपायुक्त के सामने समाधान शिविर में 96 लोगाें ने अपनी समस्या रखी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इनके समाधान के निर्देश दिए।
लख्मी कॉलोनी की रानी ने उनका बिजली का बिल 95 हजार रुपये आया है। वह आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इतनी मोटी राशि का बिल नहीं भर पाई। निगम अधिकारी उनका बिजली मीटर उतार लिया। उन्होंने प्रशासन से बिजली बिल माफ करने की मांगकी। उपायुक्त ने बिजली निगम के एसई को जांच के निर्देश दिए। रेर कलां गांव के महेंद्र सिंह उनकी पत्नी रितू देवी ने अपना जन्म प्रमाण पत्र बनवाया था।
उसमें पंजीकरण तिथि को जन्म तिथि से पहले का लिख दिया है। उन्होंने इसे दुरुस्त कराने की मांग की। उपायुक्त ने सीएमओ को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। मनाना गांव के सतबीर ने उन्होंने ग्राम पंचायत की जमीन ठेके पर लेकर सरसों की फसल की उगा रखी है। जिसकी हलका पटवारी से जांच करवाई है। उसका मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण नहीं हो पा रहा है।
डाहर गांव की शीला देवी व सुदेश ने आर्थिक स्थिति कमजोर होने की स्थित पक्का मकान बनवाने कीमांग की। इस मौके पर एडीसी डॉ.पंकज, निगम के संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय, जिला परिषद सीईओ डॉ. किरण, नगराधीश टीनू पोसवाल, शुगरमिल एमडी मनदीप, डीआरओ रणविजय सुल्तानिया, सीएमओ डॉ. जयंत आहूजा व डीडीए डॉ. आत्माराम गोदारा मौजूद रहे।