फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: खुले दरबार में पहुंचीं बिजली बिल, कनेक्शन की शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए शुक्रवार को बिजली कार्यालय में उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम सीजीआरएफ का खुला दरबार लगाया गया। इसमें बिजली बिल, मीटर, कनेक्शन से संबंधित शिकायतें पहुंचीं। इनसे संबंधित अधिकारियों को मौके पर समाधान के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

मनाना गांव के नवीन ने बताया कि उनके पास एलटी का कनेक्शन है। 20 अक्टूबर 2021 को मीटर लगने के बाद निगम ने नया मीटर तो लगा दिया लेकिन अपडेट 30 मार्च 2022 में किया। इस बीच निगम ने एवरेज का बिल भेजा। करीब चार दिन पहले निगम ने पीडीसीओ मीटर काट कर उतार लिया।
नवीन के मुताबिक उनका सारा पैसे जमा है। इसके बावजूद भी निगम ने उनका मीटर उतार लिया। इसी तरह बिजली उपभोक्ता नरेश ने बताया कि उसकी दिल्ली सर्विस लेन पर दुकान है। जिस पर एनडीएस के कनेक्शन के लिए तीन बार ऑनलाइन आवेदन दिया है लेकिन एएलएम की रिपोर्ट पर हर बार उसके आवेदन को रद्द कर दिया गया। उसकी दुकान के पास अन्य दुकानों में बिजली के कनेक्शन हैं। सभी दुकानों के ऊपर से बिजली की हाइटेंशन लाइन गुजर रही है।
विज्ञापन

शहर के पंजाबी मोहल्ले के दीपक गुप्ता ने कहा कि 26 दिसंबर तक उसका बिजली मीटर ठीक चल रहा था। हर माह गर्मी में 2200 तो सर्दी में एक हजार रुपये का बिल आता था। 27 दिसंबर से नौ जनवरी के बीच उसके मीटर ने 497 यूनिट की रीडिंग निकाल दी। अब वह उक्त गलत बिल को ठीक करवाने के लिए कार्यालय का चक्कर काट रहा है। सीजीआरएफ काॅरपोरेट के अध्यक्ष हीरालाल ने उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनीं। कार्यकारी अभियंता एमएस धीमान, एसडीओ शिवकुमार, जितेंद्र जागड़ा, अंजलि, परमिंदर, सत्यवान सहित सीए व अन्य कर्मचारी दरबार में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें