फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अस्पताल में पारदर्शी बॉक्स में लगाई शिकायत पेटी, सप्ताह में एक बार की जाएगी समीक्षा

Fri, 05 Jun 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
अस्पताल में लगाई गई पारदर्शी शिकायत पेटी। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए शिकायत पेटी (शिकायत निवारण प्रणाली) को पारदर्शी बॉक्स में स्थापित किया गया है। इसमें मरीज इलाज, दवाओं और अस्पताल की अन्य व्यवस्थाओं से जुड़ी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। शिकायतों की समीक्षा प्रत्येक बुधवार को की जाएगी और उनके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अस्पताल में पहले भी शिकायत पेटी लगी हुई थी, लेकिन वह एक कोने में होने के कारण अधिकांश मरीजों की नजर में नहीं आती थी। इसके चलते शिकायत पेटी महज औपचारिकता बनकर रह गई थी और महीनेभर में गिनी-चुनी शिकायतें ही दर्ज हो पाती थीं। पिछले वर्ष एनक्वास टीम के निरीक्षण के दौरान शिकायत पेटी को अधिक प्रभावी के निर्देश दिए गए थे। अब विभाग ने इसे बदलकर पारदर्शी बॉक्स में स्थापित किया है।

एक सप्ताह के भीतर होगा निस्तारण
अस्पताल प्रशासन के अनुसार प्रत्येक बुधवार को शिकायत पेटी खोली जाएगी। प्राप्त शिकायतों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। प्रयास रहेगा कि शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर किया जाए।
विज्ञापन


शिकायतें हैं, लेकिन व्यवस्था की जानकारी कम
शिव चौक निवासी सुशीला ने बताया कि वह बुखार और पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची थीं। पंजीकरण से लेकर चिकित्सकीय जांच और दवा प्राप्त करने तक उन्हें करीब दो घंटे का समय लग गया।

उन्होंने बताया कि पहले भी कई बार अस्पताल आने पर चिकित्सक उपलब्ध नहीं मिले, कभी लंबी कतारों में धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ा तो कभी दवाएं बाहर से खरीदनी पड़ीं। उनका कहना है कि यदि मरीजों को शिकायत पेटी की जानकारी हो तो वे अपनी समस्याओं को अस्पताल प्रशासन तक पहुंचाकर समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

अस्पताल में शिकायत पेटी को पारदर्शी बॉक्स में स्थापित किया गया है। इसमें प्राप्त शिकायतों की प्रत्येक बुधवार को समीक्षा की जाएगी और उनका शीघ्र समाधान कराया जाएगा। मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ. विजय मलिक, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें