फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आम यात्रियों ने दो दिन झेली परेशानी, आज से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीईटी संपन्न होने के बाद रात को डिपो में लौट आई सभी बसें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। सीईटी का रविवार को दूसरा दिन था जिसके लिए रोडवेज ने लगभग 80 बसोंं को अभ्यर्थियोंं को पहुंचाने के लिए लगाया था। परीक्षा संपन्न होने के बाद रात को बसें डिपो में लौट आईं। सोमवार सुबह से बसों को उनके निर्धारित रूट पर चलाया जाएगा जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी। अंतरराज्यीय और अन्य जिलों से बसों को हटाकर सीईटी के अभ्यर्थियों को उनके केंद्र पर पहुंचाने के लिए लगाया गया था। 176 बसोंं को सोनीपत भेजा गया था।
यात्री प्रवीण, राजेश और विपिन ने बताया कि वह पानीपत से अंबाला जाने के लिए कई घंटों से बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे हैं लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी बस निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंची। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें अन्य वाहनों में सवार होकर अपने निर्धारित स्थान पर पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज से मिलेगी राहत
रोडवेज डिपो पानीपत के महाप्रबंधक विक्रम कंबोज ने बताया कि रविवार को सीईटी का दूसरा दिन रहा। जिसके लिए रोडवेज अधिकारियों ने संबंधित तैयारियों को पहले ही पूरा कर लिया था। डिपो से लोकल और अन्य रूट से बसों को हटाकर सीईटी के लिए भेजा गया था। यह बसें देर रात डिपो में लौट आईं और सुबह बसों को उनके निर्धारित रूट पर चलाया जाएगा। जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें