इसराना मंडी में रखे धान के कट्टे। संवाद
-आढ़ती एसोसिएशन व किसानों ने उठान की गति बढ़ाने की उठाई मांग
-इसराना मंडी में 13246 क्विंटल धान कर रहा उठान का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
इसराना। इसराना अनाज मंडी में मंगलवार तक 33768 क्विंटल पीआर धान की आवक हो चुकी है और उसमें से अभी तक 30595 क्विंटल धान की खरीद हुई है। इसमें से खरीद एजेंसी हैफेड ने अभी तक 28061 क्विंटल की खरीद की गई है और प्राईवेट एजेंसी ने 5707 क्विंटल पीआर धान खरीदी है। हालांकि प्राईवेट एजेंसी ने तो अपनी 5707 क्विंटल पीआर धान का उठान कर लिया गया है, लेकिन हैफेड ने अब तक सिर्फ 14815 क्विंटल धान का ही उठान किया है, जिससे हैफेड द्वारा बाकी खरीदी गई 13246 क्विंटल धान अभी भी अनाज मंडी में ही पड़ी हुई है।
आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान जयकरण जागलान ने खरीद एजेंसी हैफेड व जिला प्रशासन से खरीदी गई सारी पीआर धान का उठान जल्द से जल्द करने की मांग की गई है, जिससे खरीदी गई धान का उठान होने पर किसानों को धान का भुगतान किया जा सके।
18