फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त ने चाकुओं से गोदा, गंभीर

Sun, 24 Nov 2013 12:02 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत में गांव गांजबड़ में एक पहलवान को उसके दोस्त ने चाकुओं से गोद दिया। आरोपी उसको सुबह ही घर से बुलाकर ले गया था। हमले के कारणों का फिलहाल पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन


उसको गंभीरावस्था में सिविल अस्पताल में दाखिल कराया है। पुलिस ने सूचना मिलने पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पहलवान प्रदीप पर हमला शनिवार सुबह हुआ। अस्पताल में पहुंचे उसके परिजनों ने बताया कि उसका दोस्त जयदीप शनिवार सुबह घर पर आया और प्रदीप को बाहर घूमने की कहकर साथ ले गया। गांव से निकलते ही खेतों में जयदीप ने प्रदीप पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

प्रदीप छाती और पेट में चाकू के वार लगने से वहीं पर गिर गया। इसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने हमले की सूचना उसके परिजनों को दी और परिजनों ने उसको सिविल अस्पताल में दाखिल कराया।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में पहुंचे परिजनों का कहना है कि आरोपी जयदीप के साथ प्रदीप की कोई रंजिश नहीं थी। प्रदीप काफी दिन पहले एक कंपनी में काम करता था और जयदीप भी उसी कंपनी में जाता है। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी।

उन्होंने बताया कि प्रदीप का 20 दिन पहले कोहंड में हुए दंगल में बाया हाथ टूट गया था। हाथ में प्लास्टर के कारण वह हमलावराें के वाराें को रोक नहीं सका। प्रदीप छाती और पेट में चाकू लगने से गंभीर है और ठीक तरह से बोल नहीं पा रहा है।

वर्जन
गांजबड़ गांव में चाकुओं के हमले में एक युवक घायल हुआ है। वह सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है और फिलहाल बयान नहीं दे सका है। परिजन भी इस मामले में खुलकर नहीं बोल रहे हैं। पुलिस को प्रदीप के स्वस्थ होने का इंतजार है और बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

संदीप कुमार, प्रभारी, थाना सदर, पानीपत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें