फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल वैन भिड़ी, छह छात्राएं घायल

Thu, 03 Oct 2013 11:57 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत से जीटी रोड तहसील कैंप कट के सामने स्कूल वैन और स्कार्पियो में हुई भिड़ंत में छह छात्राओं सहित आठ लोग घायल हो गए। हादसा स्कार्पियो गाड़ी के चालक की लापरवाही से हुआ है और वह शराब के नशे में धुत था।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों वाहनों को काबू कर लिया है और आठों घायलों का सिविल अस्पताल में मेडिकल करा लिया है।
हादसा वीरवार सुबह जीटी रोड तहसील कैंप चौक पर हुआ। आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की वैन तहसील कैंप सहित इस तरफ की छात्राओं को लेकर स्कूल आ रही थी।

तहसील कैंप चौक पर करनाल की तरफ से आ रही स्कार्पियो गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। स्कार्पियो की टक्कर लगते ही वैन क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें सवार छात्राओं में छह और चालक और एक महिला कर्मी घायल हो गई। इन सबको सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उनको छुट्टी दे दी। पुलिस ने सूचना मिलने पर दोनों वाहनों को कब्जे में कर लिया और स्कार्पियो चालक को काबू कर लिया।

ये हुए घायल
आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की रूट नंबर-सात वैन में सवार नीरज पुत्री नफे सिंह निवासी भगत नगर, ज्योति पुत्री श्रवण सिंह निवासी परशुराम कालोनी तहसील कैंप, कशिश पुत्री प्रदीप कुमार प्रभु राम मंदिर, हरप्रीत पुत्री पवन गोयल निवासी न्यू रमेश नगर, छात्रा बबीता, वैष्णवी और बिमला पत्नी जगबीर निवासी भगत नगर, दर्शन सिंह पुत्र करतार सिंह निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी घायल हो गए।
विज्ञापन


शिकायत आएंगी तो होगी कार्रवाई
स्कूल वैन और स्कार्पियो की टक्कर के बाद तहसील कैंप चौकी प्रभारी शिवदर्शन की बात सुनकर सब हैरान रह गए। शिवदर्शन ने हादसे की बात तो मानी। लेकिन कार्रवाई के नाम पर हिचक गए। दोपहर के समय पहुंचे मीडियाकर्मियों को उन्होंने बताया कि हादसे में छात्रा घायल हुई हैं। छात्राओं या स्कूल की कोई शिकायत नहीं आई है और छात्राओं को भी ज्यादा चोट नहीं है। वे सब सिविल अस्पताल में हैं। वे शिकायत लेकर यहां आएंगी तो कार्रवाई की जाएगी। वैसे मैं वहीं से आया हूं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें