फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कॉलेजों को कल तक पोर्टल पर अपडेट करनी होगी प्रोफाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा बोर्ड व सीबीएसई की 12वीं परीक्षा का परिणाम आने से पहले ही महाविद्यालयों ने स्नातक कक्षाओं के लिए अनुमानित प्रवेश शेड्यूल जारी कर दिया है। अनुमानित प्रवेश शेड्यूल के अनुसार इस बार कॉलेजों में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सात मई को शुरू होगी। इसके लिए सभी महाविद्यालयों को पहले अपनी प्रोफाइल पोर्टल पर 25 अप्रैल तक अपडेट करनी होगी।
विज्ञापन

प्रोफाइल में दाखिला नोडल अधिकारी, कॉलेज बैंक खाता, स्नातक कोर्स, सीटें, फीस और विषय संयोजन आदि की जानकारी दर्ज करने होगी। वहीं हरियाणा बोर्ड व सीबीएसई के 12वीं के परिणाम मई के पहले सप्ताह में आने की संभावना जताई जा रही है। पिछले वर्ष जहां आवेदन प्रक्रिया 17 मई से शुरू हुई थी वहीं इस बार करीब 10 दिन पहले ही शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इससे विद्यार्थियों को समय पर दाखिले की प्रक्रिया पूरी करने में सहूलियत मिलेगी।
जिले में चार सरकारी महाविद्यालयों के अलावा पांच एडेड और पांच सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में भी दाखिले की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिले के 14 महाविद्यालय में 11 हजार से अधिक सीटों पर दाखिला किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें