फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बढ़ी ठंड, लोगों में तेजी से फैल रहा खांसी-जुकाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सर्दी हर रोज बढ़ने लगी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुरुआती समय में बढ़ती ठंड के चलते लोग वायरल बुखार और खांंसी, जुकाम से ग्रस्त हो रहे हैं। चिकित्सकों के पास ऐसे मरीजों की ओपीडी बढ़ गई हैं। वहीं कुछ लाेग इसका अपने स्तर पर प्राथमिक उपचार भी ले रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले तीन-चार दिन से धुंध से कुछ राहत महसूस की गई।
शुक्रवार की सुबह हल्की धुंध होने के बाद दिन के समय धूप खिली होने से लोगों ने ठंड से कुछ राहत महसूस की। दोपहर बाद तक धूप खिली रही। शाम होते ही फिर से ठंड पड़ने लगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार नवंबर महीने में अब हर रोज ठंड बढ़ेगी। सुबह व शाम को ठंड व दिन में मौसम सामान्य होने पर लोगों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानी आ सकती हैं। लोगों को ठंड की अनदेखी नहीं करनी चाहिए। मौसम अनुसार गर्म कपड़े पहनने चाहिए। बढ़ती ठंड के कारण लोगों में खांसी-जुकाम तेजी से फैल रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि मौसम बदलते समय वायरल फीवर आता है। लोगों को इसका उपचार लेना चाहिए। अपने स्तर मेडिकल स्टोर से दवा लेने की बजाय चिकित्सक से परामर्श के आधार पर ही दवा ली जाएं।
लोगों का कहना है कि बदलते मौसम के चलते लोगों में वायरल और फीवर हो रहा है। लोग इनको अनदेखा कर देते हैं। ऐसे में बीमारी बढ़ती है। चिकित्सकों ने लोगों को अपने स्तर पर किसी प्रकार की दवा का प्रयोग न करने की सलाह दी है। उनका कहना है कि चिकित्सक की सलाह के बाद ही दवा ली जाए। कई बार अपने स्तर दवा लेने से दुष्प्रभाव हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन अधिकतम/न्यूनतम

शुक्रवार 26/12
शनिवार 26/13
रविवार 27/13
सोमवार 25/12
मंगलवार 24/11
बुधवार 23/11
वीरवार 23/10
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें