पानीपत। राजाखेड़ी गांव के कोच अमिताभ आर्य कबड्डी में खिलाड़ियों की प्रतिभा निखार रहे हैं। वह पिछले दो सालों से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। वह खोतपुरा गांव के राजकीय स्कूल मैदान में खिलाड़ियों को कबड्डी का प्रशिक्षण दे रहे हैं। साथ ही आसपास के गांवों के खिलाड़ी भी प्रशिक्षण लेने के लिए मैदान में पहुंचते है। उनसे प्रशिक्षण लेकर खिलाड़ी जिला और राज्य स्तर पर पदक हासिल कर गांव और परिवार का नाम रोशन कर रहे हैं।
अमिताभ आर्य सुबह-शाम मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों को कबड्डी के गुर सिखा रहे हैं। वह स्वयं भी कबड्डी में राज्य स्तर पर कांस्य पदक हासिल कर चुके हैं। अमिताभ खोतपुरा गांव के साथ ही चंदौली, फरीदपुर, कुटानी और भैंसवाल गांव के खिलाडि़यों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह पिछले दो सालों से खिलाड़ियों को कबड्डी का प्रशिक्षण दे रहे हैं। उनसे प्रशिक्षण पाकर खिलाड़ी पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। आर्य ने बताया कि वह स्वयं भी कबड्डी में राज्य स्तर पर कांस्य पदक हासिल कर चुके हैं। साथ ही वह सुबह-शाम खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर उनकी खेल प्रतिभा को निखार रहे हैं। उनके पास रोजाना 30 से 40 खिलाड़ी प्रशिक्षण के लिए मैदान में आते है। साथ ही खिलाड़ी सुबह-शाम अपनी खेल प्रतिभा को निखारने के लिए पसीना बहा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह लगातार खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देते रहेंगे। खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल कराना ही उनका लक्ष्य है।