फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी मस्ती में ड्राइवर चला रहा था कंटेनर, जिस वजह से हुआ हादसा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सिवाह और दीवाना के बीच दिल्ली पैरलल नहर में गिरे कंटेनर के परिचालक ने चालक पर ही लापरवाही से ड्राइविंग करने का आरोप लगाया है। उसके खिलाफ सेक्टर 29 थाना पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं नहर में डूबे ड्राइवर के भतीजे का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस व गोता खोर लगातार सर्च अभियान चलाए हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में परिचालक आकाश निवासी सहवाजपुर, यूपी ने बताया कि वह गत 15 दिन से उपरोक्त कंटेनर पर काम कर रहा था। इसी गाड़ी पर उसी के गांव का रहने वाला चालक मुकट सिंह ड्राइवर व मुकट का भतीजा रुप किशोर पुत्र होराम (17) हेल्पर की नौकरी करता है। वह शुक्रवार को सुबह पांच बजे पानीपत से सोनीपत के लिए निकले थे। मुकट सिंह तेज गति में चल रहा था। वह परिचालक की सीट पर बैठा हुआ था और रुप किशोर बीच में बैठा था। उसने व रुप ने ड्राइवर मुकट सिंह को गाड़ी धीरे चलाने के लिए बोला, लेकिन वह नहीं माना। दिल्ली पैरलल नहर पर जाते ही मुकट ने नहर की तरफ कंटेनर घुुमा दिया। जिससे वह नहर में जा गिरे। ड्राइवर मुकट तैर कर बाहर निकल गया। जबकि वह और रुप किशोर फंस गए। वह बड़ी मुश्किल से निकला, लेकिन रुप किशोर अंदर फंसा रह गया। तेज बहाव के कारण वह बह गया। आरोप है कि ड्राइवर ने मालिक को भी फोन कर घटना की सूचना नहीं दी। उन्होंने फोन किया, जिसके बाद मालिक आए। वहीं इस मामले में जांच अधिकारी प्रदीप कुुमार ने बताया कि उन्हें अभी तक रुप किशोर का कोई पता नहीं चल पाया है, गोताखोर जुटे हुए हैं, रविवार को मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें