विडियो कॉन्फ्रेंस समीक्षा बैठक में मौजूद प्रशासनिक अधिकारी। सूचना विभाग
पानीपत। जिला सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में शुक्रवार को साप्ताहिक समाधान शिविर की समीक्षा बैठक की गई। जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी ने विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शिकायतों की समीक्षा की।
प्रदेश के सभी उपायुक्त को निर्देश दिए कि जिला स्तर पर जो भी शिकायत आती है उनका मौके पर समाधान करे व जो शिकायतें जनता द्वारा मुख्यमंत्री को दी जाती है। उन शिकायतों के समाधान के लिए जिले में भेजा जाता है। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसी शिकायतों के समाधान की भी हर सप्ताह समीक्षा की जाए। समीक्षा के बाद उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने शिकायतों की विभागों के अनुसार समीक्षा की और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के समाधान के बाद एटीआर शीघ्र भेजी जाए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य शिकायतों का त्वरित और संतोषजनक निवारण करना है। अधिकारियों को चाहिए कि वे शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता दें।
इस मौके पर एडीसी डॉ. पंकज यादव, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह, निगम के अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी, सीईओ जिला परिषद डॉ. किरण सिंह, एसडीएम मनदीप कुमार व समालखा एसडीएम अमित कुमार मौजूद रहे। संवाद