फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अंबाला में पहुंचे सीएम, कार्यकर्ताओं ने बिहार जीत की दी बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार सुबह चंडीगढ़ से साढ़ौरा जाते हुए गांव अंबली में रुके और उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने बिहार विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री को बधाई दी और मिठाइयां बांटी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव की विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में यह जीत जनता की शक्ति, विश्वास और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है। पार्टी कार्यकर्ताओं की निष्ठा, समर्पण और संगठन की मजबूती ने आज यह ऐतिहासिक सफलता दिलाई है। उन्होंने कहा कि वे कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों के प्यार और सम्मान के लिए हृदय से आभारी है। उन्होंने कहा कि सरकार जनकल्याण और विकास की दिशा में निरंतर कार्य करती रहेगी। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप सैनी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लड्डू खिलाकर बिहार में जीत की बधाई दी। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन नरेंद्र राणा कुराली सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामवासी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें