यमुनानगर। सीएम फ्लाइंग टीम ने मंगलवार को अचानक माइनिंग विभाग पर दबिश दे दी। यह कार्रवाई लगभग शाम साढे चार बजे की गई। टीम की रेड से पूरे विभाग में हड़कंप मच गया। दबिश फ्लाइंग के इंस्पेक्टर दिनेश कुमार के नेतृत्व में दी गई। कार्रवाई लगभग पौने घंटे तक चली।
इस दौरान टीम को विभाग के एमओ, माइनिंग इंस्पेक्टर और एक अन्य कर्मी नारायण डीएसपी के पास गए हुए मिले। जब एक इंस्पेक्टर ऑफिस में तथा एक महिला कर्मी गैर हाजिर मिली। इसकी रिपोर्ट सीएम फ्लाइंग टीम ने बनाकर हेड क्वार्टर को भेजेगी। बताया जा रहा है सीएम फ्लाइंग टीम पिछले काफी समय से जिले में सक्रिय है। इस दौरान टीम कई जगहों पर अवैध माइनिंग से संबंधित कार्रवाई भी कर चुकी है।