थर्मल। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता करनाल की टीम ने बुुधवार को एक अवैध शराब के अहाते पर छापामारी की। इसके लिए टीम इंचार्ज राज सिंह ने आबकारी विभाग के निरीक्षक सुरेंद्र सिंह को साथ लिया और योजनाबद्ध तरीके से शाम करीब छह बजे पुराना औद्योगिक थानाक्षेत्र की सैनी कॉलोनी में गंदे नाला के नजदीक स्थित शराब ठेका के साथ अहाते पर छापामारी की। मौके पर बांस से बनी झोपड़ी में लगभग आठ मेजें मिलीं। इन पर दो टोलियों में सात-आठ लोग शराब पी रहे थे। अहाता काउंटर पर एक व्यक्ति हाजिर मिला, जिसने अपना नाम नीरज गुजराल पुत्र जयराम वासी सेक्टर 11/12 हुड्डा बताया। इस द्वारा शराब पीने वाले लोगों को खाने-पीने का सामान भी उपलब्ध करवाया जाता पाया गया। आबकारी निरीक्षक ने अहाते का लाइसेंस मांगा तो नीरज वैध लाइसेंस पेश नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।