फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सीएम फ्लाइंग ने दबिश देकर पकड़ा एक्सपायरी डेट का दूध

विज्ञापन
विज्ञापन
-सीएम फ्लाइंग ने की दूध की डेयरी, अचार फैक्ट्री और मिठाई की दुकान पर रेड, 18 किलो मिला एक्सपायरी डेट का दूध गड्ढा खोदकर नष्ट करवाया
विज्ञापन

-तीनों जगह से अलग अलग खाद्य पदार्थों के दस सैंपल भरे, परीक्षण के लिए भेजा लैब

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता करनाल की टीम ने मिलावटी दूध, पनीर, क्रीम और मक्खन तैयार करने की सूचना पर शुक्रवार सुबह 11:30 बजे से दोपहर एक बजे तक शहर के तीन स्थानों पर रेड की। इस दौरान टीम ने खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को भी साथ में लिया। इस कार्रवाई में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता करनाल से निरीक्षक बलीराम, उप निरीक्षक सुरेश कुमार और गुप्तचर इकाई से प्रवीन कुमार समेत खाद्य एवं सुरक्षा विभाग से डॉ. जोगिंद्र सिंह मौजूद रहे।
संयुक्त जांच टीम सबसे पहले असंध रोड विर्कनगर कॉलोनी स्थित अमन डेयरी पर पहुंची। यहां डेयरी संचालक नीरज चड्डा डेयरी का एफएसएसआई लाइसेंस पेश नहीं कर सका। वहीं निरीक्षण में डीप फ्रीजर से 13 ड्रम मिक्स दूध मिला। इसके अलावा 650 लीटर दूध, 210 किलो पनीर, 143 किलो क्रीम, 93 किलो मक्खन, 96 किलो देशी घी भी मिला। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने इनके पांच सैंपल भरे। जिनको परीक्षण के लिए करनाल फूड लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन

इसी दौरान डेयरी पर 12 किलो वीटा दूध और छह किलो माॅर्डन डेयरी दूध मिला। जिसके प्रयोग करने की समय अवधि समाप्त हो चुकी थी। इसे डॉ. जोगेंद्र सिंह की मौजदूगी में मिट्टी का गड्ढा खुदवा कर नष्ट कराया गया।


स्टार श्रीजी स्वीट्स से भरे दो सैंपल-

टीम ने दूसरी रेड सनौली रोड स्थित स्टार श्रीजी स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट पर दोपहर बाद 1:30 बजे रेड की। यहां मालिक पंकज शर्मा भी अपना एफएसएसआई का लाइसेंस पेश नहीं कर पाया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने रेस्टोरेंट से डोडा बर्फी व पतीसा के दो सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन


अचार-मुरब्बा फैक्ट्री से भरे तीन सैंपल
टीम ने इसके बाद 2:30 बजे वीर भवन चौक पर अचार व मुरब्बा बनाने की पूजा फूड फैक्ट्री पर रेड की। यहां मालिक हितेश कुमार ने अपना एफएसएसआई लाइसेंस दिखाया। निरीक्षण के दौरान मिक्स अचार, आंवला मुरब्बा, आम का अचार और करीब 1000 किलो कटी हुई गाजर पर मसाला के खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने तीन सैंपल लिए हैं। इनको भी परीक्षण के लिए करनाल फूड लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें