फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: गोहाना रोड चौक का नाम प्रभु श्रीराम व रेलवे रोड चौक का नाम महर्षि वाल्मीकि चौक करने की CM ने घोषणा

Mon, 22 Jan 2024 01:15 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)

सार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि रामजी के मार्ग पर रोड़ा अटकाने वालों को समझना होगा। देश में राम राज्य आ रहा है। इसे लेकर रामभक्त उत्साहित हैं।
विज्ञापन
श्रीराम शोभायात्रा में रामभक्तों को संंबोधित करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भगवान श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। कुछ लोग उनको भगवान मानने से इनकार कर रहे हैं और राम के काज में रोड़ा अटकाना चाहते हैं। उनका निमंत्रण तक स्वीकार नहीं करते। ऐसे लोगों को भगवान श्रीराम को समझना होगा। देश में राम राज्य आ रहा है। इसे लेकर रामभक्त उत्साहित हैं। मुख्यमंत्री रविवार को पानीपत में आयोजित विशाल श्रीराम शोभायात्रा के समापन पर गुरुद्वारा पहली पातशाही के बाहर रामभक्तों को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने जय श्रीराम के नारे के साथ उद्बोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि पानीपत की ऐतिहासिक धरती पर रामजी की सेना चली है। करीब एक लाख लोग इसमें शामिल हुए। इस तरह के कार्यक्रम पानीपत ही नहीं प्रदेश, देश व दुनिया में आयोजित किए जा रहे हैं। 22 जनवरी का इतिहास 500 साल फिर लिखा जाना है। उस अपमान को रामभक्त लगातार सहन करते रहे हैं।
विज्ञापन

1853 में अखाड़े के लोगों ने अंग्रेजों की अदालत में अपील लगाई थी। अंग्रेजों की नासमझी के चलते राम को अपना घर नहीं मिला। देश की आजादी के बाद भी रामभक्त संघर्ष करते रहे, जिसके बाद अदालत ने फैसला सुनाया और अब यह शुभ घड़ी आई है। अब सालों बाद 22 जनवरी को रामलला अपने घर विराजमान होंगे। इसके लिए हजारों लोगों ने बलिदान दिया है।

दूसरी आजादी का 22 को होगा शुभारंभ
एक आजादी 1947 को मिली थी। दूसरी आजादी का 22 को अयोध्या से शुभारंभ होगा। देश रामराज्य की दिशा में आगे बढ़ रहा है। रामचंद्र के राज्य में सबको न्याय मिलता था, अत्याचारियों को सजा मिलती थी। असहाय को ताकत मिलती थी। वह स्वाभिमान से जीता था। जन-जन के मन में राम बसे हैं।
विज्ञापन


एक बेटा, पिता, महिला व भाई राम जैसा जीवन चाहते हैं। कुछ लोग राम को भगवान नहीं मानते। महात्मा गांधी ने शरीर त्याग करते समय आखिरी शब्द हे राम ही कहा था। राम के शब्द से मोक्ष की प्राप्ति हाेती है। इस मौके पर उन्होंने रेलवे रोड चौक का नाम महर्षि वाल्मीकि चौक और गोहाना रोड चौक का नाम प्रभु श्रीराम चौक रखने की घोषणा की।

कैलाश खेर के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु
सूफी गायक कैलाश खेर ने पानीपत में श्रीराम के भजनों की प्रस्तुति से सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। उनकी ओर से प्रस्तुत अजी मैं तो राम ही राम भजो और झूठ जगत का नहीं भरोसा, एक भरोसा एक ही नाम, जय श्री राम जय श्री राम, जय श्री राम...भजन पर हर कोई झूम उठा। उन्होंने इसके बाद देर रात तक भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें