फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दिन भर छाए रहे बादल, अब चार दिन बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले में शनिवार को पूरे दिन बादलों की आवाजाही लगी रही और हवा की रफ्तार कम होने और गर्मी के कारण उमस बनी रही। वहीं मौसम विशेषज्ञाें ने आगामी चार दिन तक हल्की बारिश होने का आसार जताया है। इससे तापमान में कमी आएगी और लोगों को राहत की सांस मिलेगी।
विज्ञापन

पिछले दो दिन से आसमान में बादलों छाने से तापमान में कमी आई है। जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और हवा की रफ्तार आठ किलोमीटर प्रति घंटा रही। जहां पूरा दिन बादलों की आवाजाही से तापमान में कमी आई। वहीं हल्की धूप निकलने व हवा कम होने से वातावरण में उमस बनी रही। जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। मौसम में परिवर्तन होने से अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। वहीं किसान धान की रोपाई के लिए तेज बारिश का इंतजार कर रहे हैं। जिले में कहीं-कहीं धान की रोपाई शुरू हो गई है। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डाॅ. आशीष ने बताया कि आगामी चार दिन मौसम परिवर्तनशील रह सकता है। हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश व आंधी की भी संभावना है। अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। हवा की रफ्तार दो से 11 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें