पानीपत। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कुछ क्षेत्रों में मध्यम बूंदाबांदी हुई तो कुछ क्षेत्र सूखे रहे। मंगलवार को सुबह नौ से दस बजे तक इसराना व डाहर क्षेत्र में हल्की से मध्यम बूंदाबांदी दर्ज की गई।
तीसरे दिन बूंदाबांदी होने से तापमान स्थिर रहा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष ने शनिवार को तेज बारिश की संभावना जताई है। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। तीसरे दिन मंगलवार को भी कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बूंदाबांदी दर्ज की गई। मंगलवार को इसराना व डाहर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बूंदाबांदी हुई। जबकि शहर में सूखा रहा। पूरा दिन बादलों की आवाजाही लगी रही। जिससे तापमान स्थिर रहा। बूंदाबांदी होने से अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। हवा की रफ्तार कम होने से वातावरण में उमस बनी रही। जिससे लोगों को परेशानी हुई। वहीं किसान धान की रोपाई के लिए तेज बारिश का इंतजार कर रहे हैं।
इसराना निवासी पंकज कुमार व कृष्ण ने बताया कि वे धान की रोपाई के लिए तेज बारिश की इंतजार कर रहे हैं क्योंकि धान की रोपाई के लिए ज्यादा पानी की आवश्यकता होती है लेकिन तीन दिन से हल्की बूंदाबांदी से किसानों को कुछ ज्यादा फायदा नहीं हो रहा है। हल्की बूंदाबांदी से ज्वार की फसल को फायदा हो सकता है। इससे धान की रोपाई का काम शुरू नहीं हो सकता है।